ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को शहर में विभिन्न जगह पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से हरिद्वारा रोड स्थित एक होटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के सदस्य प्रदीप कुकरेती ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में नेहरू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान भद्र सिंह नेगी, ब्रिगेडियर केजी बहल, मुकेश नारायण शर्मा, सुशील त्यागी, ले. कर्नल बीएम थापा, आरके बख्शी, ले. कर्नल जीएस गंभीर, जितेंद्र, गोवर्धन शर्मा, डॉ. महेश भंडारी आदि मौजूद रहे। एस्लेहॉल चौक पर स्थित नेहरू की प्रतिमा पर अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड के सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतराम शर्मा ने कहा कि नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।