ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पदोन्नति समेत आठ सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन से जुड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगलवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन की रणनीति पर सोमवार को शाखा अध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर चर्चा की गई।
शाखा अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि ट्रैक मैन, विद्युत विभाग समेत अन्य विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मंडलीय स्तर पर परीक्षा कराकर उन्हें टिकट निरीक्षक, स्टेशन मास्टर, कमर्शियल क्लर्क, सहायक लोको पायलट जैसे पदों पर पदोन्नति दी जाए। 4440- 7400 सौ ग्रेड पे पाने वाले कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से 18000 रुपये का वेतनमान देने के साथ ही एरियर का भुगतान किया जाए। शाखा सचिव जीके श्रीवास्तव ने रेलकर्मियों के आवासों की मरम्मत का बजट चुनिंदा नेताओं के लिए खर्च करने का आरोप लगाया। बैठक में नार्र्दर्न रेलवे प्राइमरी कोऑपरेटिव बैंक द्वारा देय ऋण से काटे गए इंश्योरेंस की रुपयों की रसीद देने समेत कई मांगों पर चर्चा की गई।