फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नागमंडल’ के मंचन से दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

दून घाटी रंगमंच की ओर से आयोजित 17वें भारत संस्कृति नाट्य महोत्सव के महापर्व का समापन रविवार को हो गया। महोत्सव में कलाकारों ने नागमंडल नाटक के मंचन से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। चार दिवसीय महापर्व में 15 राज्यों के 400 कलाकारों ने देश की लोक संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम की विजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
नगर निगम के सभागार में आयोजित महोत्सव के समापन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अनूठी है। विभिन्न जाति, धर्म, वेशभूषा और बोलियों वाले हमारे देश की विश्व में एक अलग ही पहचान है। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगमंच की सह संध्या एकलव्य संस्कृति समिति के कलाकारों ने नागमंडल नाटक का मंचन कर नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। वहीं, बाकी इतिहास नाटक का मंचन कर कलाकारों ने यौन शोषण में मनुष्य की विकृत मानसिक स्थिति को दर्शाया। जबकि, नई दिल्ली के क्रिएटिव बर्ड रंगमंच सोसाइटी के छात्रों ने दिनदर्शक नाटक का मंचन कर लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रंगमंच के अध्यक्ष नाट्य भूषण लक्ष्मी नारायण, मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा, अतुल राठौर, सेवा सिंह मठारू, पद्मजा सावंत, नीलू सहगल, महेश नारायण, तेज सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
इन्हें किया गया सम्मानित
महोत्सव में हुई नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर एकल नृत्य में मोहंती ने प्रथम, आस्तिक खान द्वितीय और अदायशा ने तृतीय प्राप्त किया। वहीं, सीनियर एकल में निशा तड़नी ने पहला, नेहा पंवार ने दूसरा और अभिजीत नेहरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। युगल नृत्य में श्रुति पटेल एवं कृष्णा एजुकेशन के कलाकार पहले, थियेटर मूवमेंट (कटक) के कलाकार दूसरे और संबलपुर कला केंद्र के कलाकार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लोकनृत्य में प्रत्येक राज्य से चार कलाकारों को सम्मानित किया गया। दूनघाटी रंगमंच की ओर से नाट्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए फिल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन को नाट्य रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि, दून मेडिकल कॉलेज के डॉ. जैनेंद्र कुमार को दूनकीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें