फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पार्क में सैर सपाटा को लेना होगा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गांधी पार्क में अब सैर सपाटा के लिए टिकट लेना पड़ेगा। हालांकि रोजाना सैर करने वालों को छूट पर पास जारी किए जाएंगे।
अमृत योजना फैज-2 के तहत गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। गांधी पार्क के सुंदरीकरण का कार्य डेढ़ करोड़ की धनराशि से किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण का काम अगले छह महीने के भीतर पूरा होने की संभावना है। पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग ट्रैक, टिकट बूथ, फाउंटेन आदि बनाए जाने हैं। हालांकि टिकट की धनराशि कितनी होगी? इसका निर्धारण बाद में किया जाएगा। अमृत योजना के नोडल अधिकारी आशीष कठैत के मुताबिक पार्क सौंदर्यीकरण का काम अगले छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। टिकट से आने वाली धनराशि पार्क की व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

---
गांधी पार्क में काफी संख्या में लोग सैर के लिए आते हैं। इसे देखते हुए यहां जॉगिंग ट्रैक, म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन जिम आदि का निर्माण किया जाना है। पार्क की व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें, इसके लिए सैर करने वालों के लिए बहुत कम रुपये का टिकट रखा जाएगा। इस धनराशि से पार्क को साफ-सुथरा और मेनटेन रखा जाएगा।
विज्ञापन

-सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें