फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 तक पहाड़ों में हल्की बारिश, मैदानों में होगी तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
28ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 28 मई तक बादल छाये रहेंगे। इस दौरान पहाड़ों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्मी पसीना छुड़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई तक ज्यादा बारिश का अनुमान नहीं है।
मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 28 मई तक यह क्रम बना रहेगा। बुलेटिन के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में 30 मई तक तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 26 मई के आसपास अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बढ़ना शुरू हो जाएगा। 30 मई तक अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक अधिक बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तेज हवाओं के आसार
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज तेज हवाएं चल सकती है। विशेषकर कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें