ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजस्थान में 18 से 20 मई तक आयोजित हुई राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अलका राणा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अलका राणा नेे बताया कि अजमेर, राजस्थान के पटेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में दिव्यांशी काला ने दो स्वर्ण समेत कुुल तीन पदक अपने नाम किए। आंशिका सेमवाल ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। अंडर-14 बालक वर्ग में तपस्वीर कटीर ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। इसी आयु वर्ग में आदित्य पाल ने एक रजत पदक हासिल किया। अंडर-9 बालक वर्ग में प्रभात कुकरेती ने एक कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में पीयूूष सिंह ने एक कांस्य जीता।