फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ने छात्र को जबरदस्ती खिलाया मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज स्कूूल पर एक छात्र ने त्योहार के दौरान जबरदस्ती मांस खिलाने का आरोप लगाया है। छात्र के परिजनों की शिकायत पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में नवरात्र के दौरान छात्र को मांस खिलाया गया। इसके अलावा छात्र को दीवाली और होली की छुट्टी भी नहीं दी गई। जब इसका विरोध किया गया तो छात्र को रात में कब्रिस्तान में बैठने की सजा दी गई। उसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्र पर सिगरेट पीने का आरोप लगाते हुए उसे निष्कासित कर दिया। परिजनों का कहना है उसके बाद छात्र को किसी अन्य स्कूल में 12वीं में दाखिला नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य ब्रदर टॉमी वर्गीस ने सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि छात्र को नशीली दवाएं इस्तेमाल करने और दूसरे छात्रों को नशीले पदार्थ देने के आरोपों में निष्कासित किया गया था। हमारे यहां खान-पान को लेकर कभी कोई प्रतिबंध या जबरदस्ती बिल्कुल नहीं की जाती। आवासीय विद्यालयों में सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। स्कूल में छुट्टी न देकर सभी बच्चों को एक साथ त्योहार मनाना सिखाया जाता है।

सेंट जोजेफ एकेडमी को चेतावनी
अल्पसंख्यक श्रेणी का दर्जा लेकर विभिन्न लाभ लेने वाले सेंट जोजेफ एकेडमी को आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने विद्यालय से विभिन्न दस्तावेज, सोसायटी और आयकर से जुड़े कागजात मांगे हैं। इनमें गड़बड़ी पाए जाने पर विद्यालय का अल्पसंख्यक श्रेणी का दर्जा समाप्त किया जा सकता है।

द दून को एक और नोटिस
बाल आयोग ने कुछ समय पूर्व बिना एनओसी संचालन और प्रवेश न देने के एक मामले में द दून स्कूल को नोटिस जारी किया था। स्कूल ने जवाब में किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता न लेने का जिक्र किया था। इस पर आयोग ने साफ किया कि द दून स्कूल को वर्ष 1937 के बाद विभिन्न सरकारों की ओर से 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस पर आयोग ने नोटिस जारी कर स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा।

प्रधानाचार्य को किया तलब
राजा राममोहन राय एकेडमी पर यहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने प्रत्येक वर्ष फीस बढ़ाने और स्कूल में पेयजल समेत अन्य समस्याएं होने की शिकायत की है। इस पर आयोग ने विद्यालय को नोटिस जारी कर आरोपों पर सफाई मांगी है। वहीं द दून युधिष्ठिर पब्लिक स्कूल को भी सभी शिक्षकों को निष्कासित करने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

(नोट : द दून स्कूल, सेंट जोजेफ एकेडमी, राजा राम मोहन राय एकेडमी, द दून युधिष्ठिर पब्लिक स्कूल प्रबंधन से इन आरोपों पर उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। लेकिन, उनका जवाब नहीं मिला। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें