ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लोकसभा चुनाव के नतीजों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। नतीजे जानने के लिए महिलाएं में भी पीछे नहीं रहीं। घरेलू कामकाज निपटाने के बाद महिलाएं भी सुबह से ही टीवी के सामने बैठ गईं और मतगणना की जानकारी लेती रहीं। देश में मजबूत सरकार बनने पर महिलाओं ने कहा कि देश के अधूरे काम पूरे हो सकेंगे।
---
मोदी की कार्यशैली से पूरी जनता प्रभावित है। जनता को भरोसा था कि पीएम मोदी की वापसी होगी। विपक्ष का तो खात्मा ही होना था। क्योंकि मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए हैं।
-शेलवाला, निवासी, नेहरू कॉलोनी
---
चुनाव नतीजे देखने के लिए आज दफ्तर से छुट्टी ली है ताकि कोई परेशान नहीं कर सके। जीत के बाद पीएम मोदी से यही आशा रहेगी की देश में पनप रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सशक्त कानून बनाया जाए। ताकि आपराधिक घटनाएं न हों।
-उर्मिला नंदा, निवासी, धर्मपुर
---
पीएम मोदी ने हर वर्ग को ध्यान में रख कर कार्य किए हैं। महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर पीएम मोदी ने उम्मीदों के चिराग जलाए हैं। अब महिलाओं को भी समान अधिकार मिल रहा है। यह बहुत गर्व की बात है।
-पूनम शर्मा, निवासी, सर्वे चौक
---
देश के सम्पूर्ण विकास के लिए पीएम मोदी का वापस आना जरूरी था और हमें पूरी उम्मीद थी कि पीएम को कोई मात नहीं दे सकता है। अब जो काम अधूरे रह गए हैं उन्हें भी पीएम पूरा करेंगे।
-अनुजा कौशिक, निवासी, प्रीत विहार
--------------------
------------------------------
----इस कोट में नाम नहीं है ----
पांच वर्षों में पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए काम किया है। फिर चाहे वो आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब हो या फिर नोटबंदी कर भ्रष्टाचार खत्म करना हो। ऐसे तमाम काम करके पीएम ने अपनी पहचान बनाई है। इसी का नतीजा है कि प्रचंड बहुमत से भाजपा की वापसी हुई है।