फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू ने मारी बाजी, बरफी दूसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
लड्डू ने मारी बाजी, बरफी दूसरे स्थान पर रही
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जमकर लड्डू और मिठाइयां बांटी गईं। दुकानदारों के अनुसार सबसे ज्यादा डिमांड लड्डूओं की रही। इसके बाद बरफी की भी काफी मांग रही है। देर शाम तक मिठाइयों की दुकान पर खरीदारों की भीड़ रही।
शहर में बड़ी मिठाई की दुकानों से लेकर दुकानों पर लड्डू व बरफी की खरीददारी के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। कार्यकर्ताओं ने पूर्ण बहुमत मिलने पर लड्डू बांटे। मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि लड्डू और काजू बरफी की बिक्री भी हुई। आढ़त बाजार के घनश्याम हलवाई ने बताया कि आज लड्डू की बिक्री में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सहारनपुर रोड के मनोज ने बताया दोपहर से ही लड्डूओं की खरीद शुरू हो गई थी, जोकि देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फूलमाला विक्रेताओं की भी खासी चांदी रही। सुबह से ही मतगणना स्थल के बाहर फूलमाला की दुकानें सज गईं थी। कुछ समर्थकों ने पहले ही फूलमाला की बुकिंग करा ली थी। जैसे ही परिणाम घोषित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद टिहरी और हरिद्वार सीट के प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें