ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
एनफील्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। चुनावी प्रक्रिया के तहत नियुक्त सभी प्रत्याशियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पद व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास किया जाना चाहिए, जिसमें नेतृत्व क्षमता का विकास महत्वपूर्ण है। छात्र संसद के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व करने का गुण पैदा होता है। इससे पूर्व विद्यालय में छात्र संसद के चुनाव संपन्न कराए गए। इसके तहत प्रियंका बिंजोला हेड गर्ल, मोहित वर्मा हेड ब्वाय, रितिक चौहान खेल प्रमुख, आशीष उप खेल प्रमुख, तेजस्वनी, तनीषा, ऋषभ, संदीप, अंजू अनुशासन प्रमुख, अक्षय विद्यालय सचिव, हर्ष गुप्ता, अयाज, शुभम, जयदीप, सक्षम खोया पाया विभाग प्रमुख, ज्योति, ध्रुव, शुभम, कनिष्का एवं आयुषी सांस्कृतिक प्रमुख, यशवीर, संजना एवं ऋतिक प्रतियोगिता विभाग प्रमुख नियुक्त किए गए। इसके अलावा मोहित चौहान, अनुज, विवेक राज, निकेश को सदन प्रमुख नियुक्त किया गया।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य उषा चौहान, पुनीता बडोनी, रेखा चावला, नूतन भट्ट, अनीता कंडवाल, सुलोचना, राहुल, देवेंद्र, प्रिया, शिखा, नेहा, संजोली, सोनिया चक्रवर्ती, सबिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।