फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सूचना क्रांति राजीव गांधी की देन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर और हरबर्टपुर में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में सूचना क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री की ही देन है।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि देश में कोर बैंकिंग, अंतरिक्ष अनुसंधान कार्य, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, महिलाओं को पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में आरक्षण स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। उनकी दूरदर्शिता के कारण आज भारत दूर संचार एवं सूचना तकनीक के क्षेत्र में एक विश्व शक्ति के रूप में उभर चुका है। पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी सदैव संतुलित क्षेत्रीय विकास और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहे। असद आरफी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए तरक्की के रास्ते दिखाने के साथ ही भारत को विश्व स्तरीय पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने स्व. राजीव गांधी को आधुनिक भारत का जनक बताते हुए कहा कि राजीव गांधी की सोच ही भारत के सर्वांगीण विकास में सहायक बनी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, राजीव शर्मा, अनुपम कपिल, देवानंद पासी, लवलेश शर्मा, गिरीश सप्पल हनी, विपुल जैन, मनोज चौधरी, अनीता वर्मा, बबीता चौहान, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, आकाशदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें