फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के बाद सेना में अधिकारी बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सेना में 12वीं के बाद अधिकारी बनने का मौका है। इसके लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

सेना में परमानेंट कमीशन के तौर पर यह भर्ती की जाती है। इसके लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होनी जरूरी है। तीनों विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 70 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता है। आवेदक की आयु 16.6 वर्ष से 19.6 वर्ष होनी चाहिए। इस कोर्स के तहत 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। कोर्स के तहत चार वर्ष का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद सेना में परमानेंट कमीशन प्राप्त होगा। इस कोर्स के तहत चयनितों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में प्रशिक्षण मिलेगा। पासआउट होने वाले युवाओं को पहली ज्वाइनिंग बतौर लेफ्टिनेंट मिलेगी। इसके बाद अनुभव के आधार पर पदोन्नति होगी। भर्ती के लिए पहले मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एसएसबी होगा। एसएसबी की तिथि वेबसाइट से देख सकते हैं।
विज्ञापन

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : http://www.joinindianarmy.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें