फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई गूल चोक, सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य पंचायत कुंजाग्रांट में लंबे समय से सिंचाई गूल चोक होने के कारण पानी खेतों में जाने के बजाय सड़क पर बह रहा है। इससे किसानों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सिंचाई विभाग गूल की सफाई करने की जहमत नहीं उठा रहा है।
कुंजाग्रांट में सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए सड़क किनारे बनी गूल इन दिनों किसानों के साथ ही राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। आम के बगीचों से लगी इस गूल की लंबे समय से सफाई नहीं होने से इसमें गाद और अन्य कूड़ा भरा पड़ा है। इससे गूल का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क के बीच तक पानी बहने से राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है। खेतों को पानी नहीं मिलने से किसानों की नकदी फसलें सूखने के कगार पर हैं। जबकि, इन दिनों बागवानों को भी आम और लीची के पेड़ों के लिए सिंचाई की आवश्यकता है। पानी के अभाव में किसान और बागवान दोनों को ही उत्पादन कम होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूल की सफाई के लिए ग्रामीण कई बार सिंचाई विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीएन राय ने बताया कि संबंधित अवर अभियंता को गूल की सफाई कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें