फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा पर दी लघु नाटिका की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

एसएन मेमोरियल स्कूल भाऊवाला में सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। सांस्कृतिक समारोह में कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत तक की संस्कृति का समागम पेश किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण बालिका शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुत लघु नाटिका रही।
समारोह का उद्घाटन सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य मंजुुलिका माथुर ने वर्ष भर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर देने के साथ ही छात्र-छात्राओं को नेक इंसान बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। इच्छा शक्ति के सामने परिस्थितियां और अभाव गौण हो जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के मन में आत्मविश्वास का संचार करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्राओं ने कश्मीरी संस्कृति को दर्शाता बुमरो बुमरो श्याम रंग बुमरो... गीत पर डोगरी लोकनृत्य किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी और हिमाचली लोक संस्कृति से भी रूबरू कराया। इस दौरान विद्यालय की कोआर्डिनेटर सुरभि माथुर, प्रबंधक एके माथुर, उप प्रधानाचार्य अनीष कुमार माथुर, डॉ. निरंजन आचार्य, बालम सिंह बिष्ट, सुमित कुमार, रुचिका ठाकुर, शिवा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें