फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को विकल्प भरने को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को विकल्प भरने को करना होगा इंतजार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अनिवार्य तबादले के विकल्प भरने के लिए शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा। सोमवार तक सभी जिलों ने तबादले के पात्र शिक्षकों की सूची जारी नहीं की। सूची अपलोड होने के बाद ही कार्मिक 30 मई तक अपने विकल्प भरकर दे सकेंगे।
शिक्षा विभाग में तबादलों के नोडल अफसर वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलों को 20 मई तक तबादले के पात्र शिक्षकों की सूची अपलोड करने के निर्देश दिए थे। 17 मई को उन्होंने एजुकेशन पोर्टल आईडी में कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही पात्र शिक्षकों की सूची विद्यालयी शिक्षा की मेल आईडी यूए डॉट एजुकेशन एट याहू डॉट इन पर अपलोड करने को कहा था। इसके अलावा जिला और मंडल स्तर पर रिक्त पदों का ब्योरा भी अपलोड करना था लेकिन कुछ जिलों ने अभी तक यह ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएस रावत ने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर रिक्त पदों और पात्र शिक्षकों का ब्योरा प्रदर्शित होगा। इसके आधार पर शिक्षक 30 मई तक अपने विकल्प दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज-कल में सभी जिलों से सूची मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें