फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता धर्मपाल का सुराग न लगने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। तोलीभुड लांघा निवासी लापता व्यक्ति धर्मपाल का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगने पर ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को सहसपुर थाने में प्रदर्शन कर पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाया।
सहसपुर थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि टेंट हाउस में काम करने वाले धर्मपाल उर्फ जीवन सिंह निवासी तोलीभुड लांघा एक विवाह समारोह में 14 मई को टेंट उतारने गए थे। इस दिन लांघा निवासी एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों ने धर्मपाल पर झूठा आरोप लगाते हुए उससे मारपीट की। इसकी जानकारी गुमशुदा धर्मपाल ने पत्नी दीपा देवी का फोन कर दी थी। धर्मपाल ने बताया था कि लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दीपा ने बताया कि पति का फोन आने के बाद से कुछ पता नहीं लग पा रहा है। आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई है, पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर रही है और न ही धर्मपाल की तलाश के लिए ठोस कदम उठा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द लापता धर्मपाल का सुराग नहीं लगा तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। लापता की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में आशा चौहान, रचिता ठाकुर, राकेश कुमार, अशोक कुमार, उमा देवी, कमला देवी, दर्शन देई, बाबूलाल, सुल्तान सिंह, मुकेश कुमार, संतोष देवी, भरत सिंह, नरेंद्र तोमर, सोहन सिंह, घनश्याम आदि शामिल रहे।
----
पुलिस ने शक्तिनहर में चलाया सर्च अभियान
धर्मपाल की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी शक्तिनहर में सर्च अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विजय सिंह के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम ने ढालीपुर बैराज के पास तलाश की, लेकिन लापता व्यक्ति का सुराग नहीं लग पाया। वहीं, आरोपियों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई। बृहस्पतिवार को शक्तिनहर के किनारे धर्मपाल की चप्पलें, बाइक और मोबाइल मिला था। इसके बाद से पुलिस नहर में उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

----
तीन दिन से गायब मोहन पहुंचा थाने
धर्मपाल के साथ लापता मोहन शुक्रवार को थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। बड़कोट निवासी मोहन ने बताया कि 14 मई को किसी बात को लेकर उसके एवं धर्मपाल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसके बाद वह अपनी रिश्तेदारी में चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें