फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर ब्लॉक के तेलपुरा अटकफार्म स्थित वैष्णो देवी धाम में शुक्रवार रात माता का जागरण आयोजित किया गया। जागरण में भजन गायक नरेंद्र चंचल के साथ ही शिव सागर, गीतू अरोड़ा ने माता की भेंटें प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने से मन में आस्था पैदा होती है, जो व्यक्ति को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करने के साथ ही अनुशासन और शुचिता सिखाती है। उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने की अपील की। माता की भेंटों की शुरुआत नरेंद्र चचंल ने भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या.., माता ने बुलाया है, माता का बुलावा आया है.., मेरा गरीब खाना तुमको बुला रहा है... और भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे... आदि से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शिव सागर ने हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ करने के साथ ही तेरे दर पर आया हूं माता शेरोवाली... और अन्य भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। गीतू अरोड़ा ने शिव महिमा स्तोत्र और शिव तांडव स्तोत्र का सुंदर गायन किया। जागरण समाप्त होने के बाद शनिवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान धाम के महंत राहुल थापा, बबीता पुंडीर, शालू थापा, नीलू थापा, विशन छेत्री, गजेंद्र थापा, कमल खारका, भरत सिंह थापा, देवकी बिष्ट, ताराचंद, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें