फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें लोग : धोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्व समाज के लोगों से कहा कि आगामी रमजान माह और ईद-उल-फितर पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। वहीं, आपसी प्रेम और समन्वय के साथ ही एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजित बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लोगों से धर्म, जाति के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें नहीं करने की अपील की। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, एसडीएम विकासनगर कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार प्रकाश शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चकराता थाने में आयोजित बैठक में मुस्लिम समुदाय और अन्य क्षेत्रवासियों से त्योहार को प्रेम भाव से मनाने की अपील की गई। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेक राठी ने कहा कि रमजान और ईद को सौहार्दपूर्ण रूप से मनाया जाए। उन्होंने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट डालने से पहले उसे अच्छे से जांच परख लें, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। यदि कोई व्यक्ति समाज में झूठी अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
बैठक में राशिद, दिलावर अली, अबरार, नसीम अहमद, नईम, इम्तियाज, नरेंद्र रावत, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें