फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी इम्युनोलॉजी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में बृहस्पतिवार को डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इंस्टीट्यूट के डॉ. ज्ञानेंद्र अवस्थी ने इम्यूनोलॉजी के आधारभूत तत्व एवं उनके अनुप्रयोग की जानकारी छात्र-छात्राओं को मुहैया कराई।
विज्ञापन

आयोजित कार्यशाला में राजेश कुमार झा ने रक्त समूहीकरण और डब्ल्यूबीसी आईडेंटिफिकेशनल का प्रशिक्षण दिया। साथ ही शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किए जाने वाले उपायों की विस्तृत जानकारी मुहैया कराई। प्रधानाचार्य दमयंती परिंदयाल ने बताया कि इम्यूनोलॉजी विकसित करने के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। उन्होंने एनीमिया, थैलीसीमिया के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। इस दौरान योगेश मेलकानी, पंकज गुसाईं, अशोक सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें