फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : getty
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहराने लगा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले चार दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे नवाबगढ़ के लोगों ने बुधवार को जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में पेयजल लाइन कई दशक पुरानी है, जो जर्जर भी हो चुकी है। सर्दियों के मौसम में भी पुरानी लाइन से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होती। जबकि, गर्मी शुरू होते ही गांव में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। लंबे समय से ग्रामीण नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले चार दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति ठप है। ग्रामीण लगातार जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि गत माह भी पांच दिनों तक पेयजल आपूर्ति ठप होने पर जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया गया था, उसके बाद कुछ दिनों तक आपूर्ति सुचारु रही। दोबारा आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण शक्तिनहर के दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य जाबिर, वहीदा, अंजुम, आशिक, अकरम, मुनीर, सुल्ताना, साजिद, राशिद, वकील, साहिबा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि पेयजल लाइन के पुनर्गठन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फौरी तौर पर टैंकर के माध्यम से गांव में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें