फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर समिति की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कालसी। तहसील सभागार में मंगलवार को हुई महासू मंदिर प्रबंधन समिति हनोल की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित किए गए। समिति अध्यक्ष एसडीएम चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह ने हनोल मंदिर में देव दर्शन को आए श्रद्धालुओं को आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया। एसडीएम ने अधूरे पड़े विकास कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश तहसीलदार और समिति सदस्यों को दिए।
जौनसार बावर परगने के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति के सदस्यों ने हनोल में बन रहे टीन शेड, सराय निर्माण, लंगर हॉल तक पहुंच मार्ग, प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय और अन्य अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग एसडीएम से की। समिति सदस्यों ने कहा सराय का निर्माण अधूरा पड़ा होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रात्रि में ठहरने की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा के बाद अधूरे पड़े कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। कहा कि समिति का प्रयास महासू मंदिर में देव दर्शन को आए सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एसडीएम ने मंदिर समिति के पार्किंग स्थल पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को मंदिर समिति की भूमि से अवैध कब्जे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति सदस्यों को मंदिर क्षेत्र को साफ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, समिति सदस्य राजाराम शर्मा, नारायण सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह चौहान, रजिस्ट्रार कानूनगो देवराज पुंडीर, राजस्व उपनिरीक्षक श्याम सिंह तोमर, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें