फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप, बारिश से बचने के लिए यात्री तलाश रहे ठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून के मुख्य बाजार और यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव विकासनगर और हरबर्टपुर में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। यहां पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने के साथ ही यात्रियों केे लिए यात्री शैड भी नहीं हैं। इसके चलते यहां आने वाले यात्रियों को धूप और बारिश से बचने के लिए दुकानों और पेट्रोल पंप सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठौर तलाशना पड़ता है।
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विकासनगर कस्बा गंगोत्री, यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों का प्रमुख पड़ाव है। साथ ही पछवादून, जौनसार बावर, टिहरी, उत्तरकाशी की व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी है। लिहाजा यहां हर रोज सैकड़ों यात्री आते हैं। जबकि, हरबर्टपुर कस्बे से होकर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जाने वाली यात्री बसें गुजरती हैं। दोनों ही कस्बों में यात्रियों के लिए यात्री शैड की सुविधा नहीं है। इसके चलते वाहनों को इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ता है। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी बरसात में होती है। मूसलाधार बारिश में उन्हें कोई सुरक्षित ठौर नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका विकासगनर के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य और हरबर्टपुर पालिका के अधिशासी अधिकारी एलएम दास ने बताया कि बाजार में जगह चिह्नित कर यात्री शैड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें