फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़का संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वन बीट अधिकारी संघ ने अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर कुचलने के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई है।
शुक्रवार को मटक माजरी में बैठक कर संघ के अध्यक्ष दीपक उनियाल ने कहा कि मामले को लेकर संगठन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएफओ कालसी से मिलेगा। कहा कि पुलिस ने 23 अप्रैल तक यदि सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो संगठन डीएफओ कालसी के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगा। कहा कि क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, जो पूर्व में भी विभाग के लोगों पर कई बार हमला कर चुके हैं। यदि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन इसके विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।
बैठक में दीपक उनियाल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मटक माजरी के कक्ष संख्या एक में बीते दिनों अवैध खनन रोकने गए वन बीट अधिकारी से कुछ लोगों ने मारपीट की। वन बीट अधिकारी पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी और उनकी रायफल छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि वन बीट अधिकारी को कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलने का भी प्रयास किया। बैठक में राजेश भंडारी, अतर सिंह, प्रदीप चौहान, मनोज कुकरेती, विकास घिल्डियाल, केशर सिंह, राजेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पछवादून में डीएम के निर्देश भी ताक पर
विकासनगर। पिछले दिनों यमुना लिंक चैनल निर्माण खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता ने कुल्हाल में अवैध खनन से शक्तिनहर को खतरा बताया था। इस पर डीएम देहरादून ने स्थानीय प्रशासन को अवैध खनन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौलसे बुलंद हैं। यही कारण है कि माफियांओं ने वन बीट अधिकारी को कुचलने का प्रयास किया। वहीं, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टाफ को इस काम में लगाया हुआ है। जल्द ही इस तरह के लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें