फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: मुख्य बाजार से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल, जर्जर मार्ग से आवागमन करना मजबूरी

Fri, 19 Apr 2019 09:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

डाक्टरगंज बस्ती को विकासनगर मुख्य बाजार से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल पड़ा हुआ है। मार्ग का सुधारीकरण नहीं होने ग्रामीण जर्जर मार्ग से आवागमन करने पर मजबूर हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर यमुना से खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन दिन रात चलते हैं, जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद सुधारीकरण नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। शक्तिनहर के पुल नंबर एक के पार स्थित डाक्टरगंज बस्ती की आबादी दो हजार के करीब है। इस बस्ती को विकासनगर से जोड़ने वाला वाला एक ही संपर्क मार्ग है।

इसका लंबे समय से सुधारीकरण नहीं कराया गया है। इस जर्जर मार्ग से ग्रामीणों के साथ ही प्राथमिक विद्यालय डाक्टरगंज और मदरसे में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। मार्ग की पेंटिंग उखड़ी होने के कारण बारिश के बाद पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे राहगीरों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासी दिलशाद, शाहरूख, मोहसीन, आलिम, हसीना बानो, स्वराज सिंह, मेहर सिंह, रूबीना ने बताया कि दो वर्ष पहले मार्ग का सुधारीकरण किया गया था। लेकिन, भारी वाहनों के आवागमन के कारण मार्ग कुछ माह बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग का सुधारीकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि मार्ग सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें