फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर स्वामी ने विश्व को दिया अहिंसा का संदेश : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सागर चेतना प्रवाह न्यास की ओर से बुधवार को महावीर स्वामी की जयंती मनाई गई। इस दौरान डाकपत्थर, विकासनगर और हरबर्टपुर में प्रसाद वितरित किया गया।
न्यास के सदस्य राजकुमार जैन ने कहा कि महावीर स्वामी ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया। तीर्थंकर के सिद्धांतों का अनुसरण करने से ही विश्व में शांति और सद्भावना की स्थापना हो सकती है। न्यास से जुड़े लोगों ने प्रसाद वितरित करते हुए महावीर स्वामी के सिद्धांतों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विजय कुमार, अशोक जैन, आशीष जैन, सुंदर लाल, विभोर जैन, सतीश जैन, कृष्ण लाल, ज्ञानेन्द्र रोहिला, अंकित जैन, दीपक जैन, विनोद कुमार, निखिल जैन, संजय जैन, मयूर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर चकराता में भी जैन समाज के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने चौक बाजार स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में प्राकृतिक स्रोत के जल से श्रीजी का अभिषेक किया। समाज के प्रधान संजय जैन ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति की कामना की जा सकती है। इस दौरान अरविंद जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, विनय जैन, रोहित जैन, नवीन जैन, सार्थक जैन, संगीता जैन, रेणु जैन, अंजुला जैन, दीपा जैन, शशि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें