फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछवादून में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। पछवादून में खाद्यान एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सहसपुर ब्लॉक में शंकरपुर रोड और विकासनगर में गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। एक अप्रैल से शुरू हुए इन केंद्र में अब तक गेहूं नहीं पहुंचा है।
वरिष्ठ विपणन एवं खाद्यान अधिकारी कमल कुमार दुआ ने बताया कि सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये घोषित करने के साथ ही 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त दिया जा रहा है। केंद्र में गेहूं बेचने के लिए किसान को खसरा खतौनी, आधार कार्ड, बैंक की पास बुक लानी होती है। इसके साथ ही किसान को एक फार्म भरना पड़ता है। इसके बाद उससे गेहूं खरीद कर धनराशि बैंक अकाउंट में जमा करा दी जाती है। क्षेत्र में पिछले वर्ष मात्र 35 कुंतल गेहूं की खरीद की गई थी। जबकि, इस बार अब तक गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकुरपुर रोड स्थित गेंहू खरीद केंद्र में गेहूं खरीद के लिए खाली बोरों के अलावा कांटा भी लगाया गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से विभाग के एक अधिकारी और दो कर्मचारी बैठे रहे। लेकिन, किसानों के नहीं आने से केंद्र में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, विकासनगर केंद्र प्रभारी हेम जोशी ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की कटाई शुरू नहीं होने से किसान केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें