फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,871 बच्चों ने सरकारी विद्यालयों में लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए मार्च से शुरू अभियान के बाद मंगलवार को प्रत्येक विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रवेशोत्सव में पछवादून और जौनसार बावर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 6,871 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
इनमें सबसे अधिक सहसपुर ब्लॉक में 2,694 छात्रों ने प्रवेश लिया। प्रवेशोत्सव में विभाग की ओर से समाज से बुलाए गए 7,108 लोग मौजूद रहे। चकराता ब्लॉक में 806, कालसी ब्लॉक में 1731, विकासनगर ब्लॉक में 3156 और सहसपुर ब्लॉक में मौजूद 1415 लोगों को सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खूबियां बताई गईं। प्रवेशोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो रैली निकाली। जबकि, एमडीएम के तहत छात्रों और विद्यालयों में मौजूद लोगों को अतिथि भोज कराया गया। इस दौरान सहसपुर ब्लॉक में एससीईआरटी की निदेशक सीमा जौनसारी, विकासनगर ब्लॉक में अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल, कालसी ब्लॉक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. राकेश जुगरान और चकराता में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक यशवंत चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
नव प्रवेशी छात्रों की संख्या
चकराता : प्राथमिक स्तर - 198, जूनियर स्तर - 85, माध्यमिक स्तर - 415,
कालसी : प्राथमिक स्तर - 306, जूनियर स्तर - 375, माध्यमिक स्तर - 409,
विकासनगर : प्राथमिक स्तर - 840, जूनियर स्तर - 701, माध्यमिक स्तर - 848,
सहसपुर : प्राथमिक स्तर - 1264, जूनियर स्तर - 872, माध्यमिक स्तर - 558
-----
रैली से किया शिक्षा केे जागरूक
प्रवेशोत्सव के तहत सुबह छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही सेवित बस्ती के लोगों को सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खूबियां बताईं। राजकीय जूनियर हाईस्कूल सभावाला के छात्रों ने अल्पसंख्यक बस्ती में रैली निकाली। प्रावि ढकरानी कॉलोनी, प्रावि डोभरी, राउमावि दातनू, प्रावि दातनू, प्रावि विकासनगर के छात्र-छात्राओं ने भी रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में नरेश तोमर, सरदार हरजिंदर सिंह, स्वतंत्र शर्मा, अर्चना रानी, राजीव काला, हेमंत कठैत आदि शामिल रहे।
----
नुक्कड़ नाटक से बताई सरकारी शिक्षा की खूबियां
राइंका कालसी के छात्रों ने विद्यालय परिसर से हरिपुर तक रैली निकालने के साथ ही बस्ती क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक से सरकारी शिक्षा की खूबियां बताईं। ग्रामीण क्षेत्रों में नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अतर सिंह चौहान, सचिन चौहान, सुषमा खत्री, अंजू श्रीवास्तव, मंजू रावत, वीएस रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
----
समाज को जागरूक करना शिक्षक का दायित्व
सहसपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में प्रवेशोत्सव के दौरान एससीईआरटी की निदेशक सीमा जौनसारी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा देने के साथ ही समाज को जागरूक करना भी शिक्षक का दायित्व है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का माध्यम शिक्षा ही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पंजीकृत प्रत्येक नौनिहाल को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार करना ही शिक्षक का धर्म है। इस दौरान बीईओ पंकज शर्मा, उप शिक्षाधिकारी आकांक्षा राठौर आदि मौजूद रहे।
----
सरकारी विद्यालय शिक्षा का निस्वार्थ केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में आयोजित प्रवेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे भारतीय सैन्य अकादमी के भौतिक विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर अशोक वर्मा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्रों को बिना शुल्क दिए ही गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। पूर्व प्रधान रूमीराम जसवाल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा सफलता की गारंटी देती है। इस दौरान प्रधानाचार्य रामबाबू विमल, जितेंद्र सिंह बुटोइया, संगीता खत्री, मोनिका राणा आदि मौजूद रहे।
----
मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन
प्रवेशोत्सव के दौरान प्रत्येक विद्यालय में मातृ सम्मेलन आयोजित कर माताओं को सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया। इस दौरान प्रतिभा दिवस पर नौनिहालों की बनाई कलाकृतियां भी दिखाई गईं। साथ ही कई विद्यालयों में माताओं और बच्चों की साझा गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

----
प्रवेश औसत में मैदानी विद्यालय अव्वल
पछवादून, जौनसार बावर के कुल 910 विद्यालयों में प्रवेश का औसत प्रति विद्यालय 7 छात्र रहा। सबसे अधिक औसत सहसपुर ब्लॉक का रहा। यहां 174 विद्यालयों में कुल 2,694 छात्रों ने प्रवेश लिया। इस लिहाज से औसत प्रति विद्यालय 15.48 छात्र रहा। विकासनगर ब्लॉक के 169 विद्यालयों में हुए 2,389 छात्रों के प्रवेश के लिहाज से औसत प्रति विद्यालय 14.13 छात्र रहा। सबसे कम औसत चकराता ब्लॉक का रहा, जहां 297 विद्यालयों में कुल 698 छात्रों के प्रवेश से औसत प्रति विद्यालय 2.35 छात्र रहा। जबकि, कालसी ब्लॉक के 270 विद्यालयों में हुए 1,090 नए प्रवेश के आधार पर औसत प्रति विद्यालय 4.03 छात्र रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें