फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि से सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की ओर से रविवार को अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सप्ताह के तहत मेन बाजार विकासनगर सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अग्नि से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मेन बाजार विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि यह दिन उन 66 अग्निशमन कर्मचारियों की शहादत का स्मृति दिवस है, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में सेना की विस्फोट सामग्री से भरे पानी के जहाज की आग बुझाते हुए अपनी जान गंवाई थी। कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। लीडिंग फायरमैन गिरीश ने बताया कि अग्निशमन समाप्त के तहत स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बच्चों को अग्नि से बचाव एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में मोहम्मद आजम, आकाश, विनोद सिंह व अरुण गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
ये बरतें सावधानी
- घास और फसलों के ढेरों को मकान के पास और विद्युत लाइन के नीचे न रखें
- खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को पूर्ण रूप से बुझा दें
- पुरानी कटी-फटी विद्युत वायरिंग का प्रयोग न करें
- एक ही प्लग में क्षमता से अधिक विद्युत भार न डालें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें