फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने उठाया झूला-चकरी का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

गौतम ऋषि की तपस्थली गंगभेवा बावड़ी में शनिवार से पांच दिवसीय बैसाखी मेले की शुरुआत हुई। मेले के पहले दिन खरीदारी करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही लोगों ने झूला-चकरी का लुत्फ उठाया। मेले में देर शाम तक लोगों की चहल पहल बनी रही।
मेले में लोगों ने मिट्टी के बर्तनों के साथ ही कृषि औजार खरीदे। पछवादून क्षेत्र में बैसाखी से ही गेहूं की कटाई शुरू होती है। लिहाजा, ग्रामीणों ने कृषि औजारों जमकर खरीदारी की। मेला स्थल पर लगे मनोरंज के साधनों में झूला, चरखी, रेलगाड़ी, डायनासोर की बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। साथ ही युवाओं ने निशानेबाजी में दांव आजमाया। महिलाओं और युवतियों ने सौंदर्य प्रसाधन के साथ ही चाट और चाऊमीन का आनंद लिया। मेले में पछवादून और हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश के बेहट, मिर्जापुर, कलसिया से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में खरीदारी से पूर्व पछवादून के ग्रामीण क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांवों से आए महिला पुरुषों ने बावड़ी में स्नान कर गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। मेले में आयोजक समिति की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गईं हैं। मेला स्थल को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें