फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालसी-साहिया मोटर पर नहीं हुए सुरक्षा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। कालसी-साहिया मोटर मार्ग पर सुधारीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा कार्य नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय बाशिंदों का आरोप है कि मार्ग पर सुधारीकरण के दौरान सरकारी धन को ठिकाने लगाने का काम किया जाता है। इससे कुछ समय बाद ही मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन

कालसी-साहिया मोटर मार्ग को जौनसार-बावर परगने की लाइफ लाइन माना जाता है। इस मार्ग पर हर वर्ष सुधारीकरण के नाम पर करोड़ों की राशि खर्च की जाती है। स्थानीय बाशिंदे स्वराज सिंह, जवाहर सिंह, सरदार सिंह, प्रताप सिंह, कलम सिंह ने बताया कि मार्ग पर सुधारीकरण कार्य के दौरान सिर्फ पेंटिंग की जाती है। सुरक्षा दीवार और पैराफिट नहीं लगाए जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्र का मोड़दार मार्ग होने के कारण बिना पैराफिट के दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण बरसात में पहाड़ का मलबा सड़क पर आता है। इससे मार्ग कई दिनों तक बंद रहता है। दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील मार्ग होने के बावजूद सुधारीकरण के दौरान लापरवाही बरती जाती है। इसकी शिकायत कई बार लोनिवि अधिकारियों से करने के बावजूद समस्या की ओर ध्यान नहीं दिखा जाता है। उधर, लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को सुधारीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें