फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में भी लटके रहे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

तहसील विकासनगर में शुक्रवार को ताला लटका रहा। इससे जरूरी कार्यों के लिए यहां आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ा। न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट, रजिस्ट्रार कानूनगो एवं अहलमद कार्यालय सुबह 11:30 बजे बंद था।
विज्ञापन

तहसील की कुछ महिला कर्मचारी कार्यालय समय पर दफ्तर पहुंची थीं, लेकिन कार्यालय में ताला लगा होने से काफी देर कार्यालय के बाहर खड़े रहना पड़ा। नायब नाजीर विनोद बाला जोशी व चतुर्थ श्रेेेेणी कर्मचारी मुन्नी देवी ने बताया कि तहसील के सभी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर हैं। वहीं गंगभेवा बावड़ी मेले की अनुमति के लिए पहुंचे लोगों को काफी देर तक इंतजार के बाद लौटना पड़ा। इसके अलावा विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीण भी बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

---
तहसील के सभी कर्मचारी शुक्रवार को भी चुनाव डयूटी पर थे। यही वजह रही कि तहसील में कोई कर्मचारी नहीं रहा होगा।
-कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें