ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लोक सभा चुनाव तक भाजपा और कांग्रेस के जिस दफ्तर में कार्यकर्ताओं और मिलने आने वाले लोगों की भीड़ थी। चुनाव निपटने के बाद शुक्रवार को इन कार्यालयों में ताले लटके रहे।
विकासनगर में डाकपत्थर चौक के पास भाजपा कार्यालय एवं मेन बाजार स्थिति कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में कोई कार्यकर्ता तक नजर नहीं आया। डाकपत्थर चौक के पास स्थिति भाजपा के कार्यालय में सुबह 11 बजे सन्नाटा पसरा हुआ था। आसपास न तो कोई बड़ा नेता नजर आया न ही कोई कार्यकर्ता। दफ्तर में ताला लटका था। यही हाल कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय का था। सुबह 11.15 बजे दफ्तर में ताला लटका था। हालांकि शाम छह बजे कांग्रेस कार्यालय खुला था।
---
हमारा यहां स्थाई कार्यालय नहीं है। हमने दस अप्रैल तक कार्यालय की अनुमति ली थी, जिसकी समय सीमा खत्म होने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया है।
-अरुण मित्तल, जिला महामंत्री भाजपा
----
चुनाव की थकान थी, शुक्रवार सुबह पूजा पाठ करने के बाद कार्यालय खोला गया। सुबह 11:30 ़बजे कार्यालय खोलने के बाद विभिन्न बूथों पर मतदान को लेकर चर्चा की गई।
-संजय किशोर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष