फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछवादून बार एसोसिएशन का चुनाव 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून बार एसोसिएशन का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। चुनाव के लिए 22 अप्रैल को नामांकन और 23 अप्रैल को नाम वापसी होगी। चुनाव की तिथि घोषित होते ही अध्यक्ष एवं सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

पछवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल के मुताबिक 22 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन होगा। 23 अप्रैल को नाम वापसी एवं 26 अप्रैल को सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतों की गणना का बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर अब तक चार से पांच लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं वर्तमान अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल एक बार फिर अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों को लेकर भी कई दावेदार सक्रिय हैं। 22 अप्रैल को नामांकन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें