फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स ने की अशोक शिलालेख स्थल की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के रोवर्स रेंजर्स की ओर से शुक्रवार को कालसी में हाइक और दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ। हाइक (विभिन्न गतिविधियों के साथ लंबी दूरी की पैदल चाल) के दौरान रोवर्स रेंजर्स ने सामाजिक कुरीतियां मिटाने का संदेश दिया। इसके अलावा अशोक शिलालेख स्थल पर पहुंच स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने शिलालेख मार्ग पर पड़ी गंदगी को साफ करने के साथ ही परिसर का सौंदर्यीकरण किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई हाइक डाकपत्थर मुख्य बाजार, जीवनगढ़, बाड़वाला, हरिपुर, व्यास नहरी, व्यास भूड़, कालसी बाजार होते हुए अशोक शिलालेख स्थल पर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा उन्मूलन, बालिका शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ ही दहेज कुप्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को समाप्त करने का संदेश दिया। महाविद्यालय से कालसी तक हुई हाइक के दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क मार्ग पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। रोवर्स के लीडर डॉ. विनोद रावत और रेंजर्स की लीडर डॉ. माधुरी रावत ने हाइक का नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएस असवाल ने छात्र-छात्राओं को अशोक शिलालेख के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान आदेश, अर्जुन, विकास, नरेंद्र, पलक, नीतू, सरोज, अंजना, रविता, आंचल, शालिनी, शीतल, कामिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें