फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: नए मतदाताओं ने भी की नई सरकार के गठन में भागीदारी

विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन


टिहरी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पछवादून के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पहली बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे युवा मतदाताओं ने कहा कि उनका पहला वोट क्षेत्र और देश की तस्वीर बदलेगा।

राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरबर्टपुर में मतदान के लिए पहुंचे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र आलोक शर्मा ने कहा कि वह पहली बार वोट दे रहे हैं। वह उस व्यक्ति को वोट करेंगे जो क्षेत्र और देश का विकास करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम करने की जरूरत है। वह चाहते हैं कि ऐसी सरकार बने, जो इस क्षेत्र में कार्य को लेकर प्रमुखता दे। इसी केंद्र पर बीएससी की छात्रा शिवांगी डोभाल बतातीं हैं कि व्यवस्था में कुछ बदलाव आए यह सोचकर वह वोट कर रहीं हैं। उनके एक मत से निश्चित रूप से देश की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन


मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद से ही मतदान को लेकर उत्साह था। सुबह से ही मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कतार में खड़ी रही। ईवीएम मशीन पर बटन दबाते ही मन में एक नई स्फूर्ति का संचार हुआ। मतदान के बाद देश के विकास में भागीदार बनने का सुखद अहसास हो रहा है। -निकिता पंवार

मतदान करना प्रत्येक वयस्क नागरिक का नैतिक दायित्व है। पहली बार मतदान करने का अवसर मिला। भाग्यशाली हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान अपने पहले मत का प्रयोग किया। -दीक्षा शर्मा

देश के विकास में भागीदार बनना प्रत्येक देशवासी का अधिकार है। मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के बाद हर व्यक्ति को यह अधिकार मिलता है। पहली बार मतदान करने से मन में देश का सच्चा नागरिक होने का अनुभव हो रहा है। -शालिनी धीमान
विज्ञापन


मतदान से ही देश में सरकारों का गठन होता है। सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का उपभोग बचपन से करते रहे हैं, लेकिन सरकार के गठन में पहली बार भागीदार बनी। इस बात को लेकर मन में उत्साह और खुशी है। -आइशिका जायसवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें