फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से बताईं सरकारी शिक्षा की खूबियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक बस्तियों में संपर्क अभियान चला रहे हैं। साथ ही स्कूल चलो रैली से लोगों को अपने नौनिहालों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बुधवार को प्रखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल सभावाला के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बस्ती में रैली निकालकर ग्रामीणों को सरकारी शिक्षा की खूबियां बताईं। शिक्षक नरेश तोमर ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्रों को निशुल्क शिक्षा के साथ ही पाठ्य पुस्तकें भी दी जाती हैं। जबकि, शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। रैली में मुंताज अली, फारुख हसन, राजपाल यादव, अर्चना पंत, ऊषा मौर्य, निशा कैंतुरा, अंशुका, सानिया, लक्ष्मी, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बिन्हार क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल मदर्सू, जूहा स्कूल मदर्सू और प्राथमिक विद्यालय मदर्सू के छात्रों एवं शिक्षकों ने गांव में रैली निकालकर सरकारी शिक्षा व्यवस्था के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया कि सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तकनीक से भी जोड़ा जा रहा है। रैली में प्रधानाध्यापक आरपी अग्रवाल, नरेश नौटियाल, राजेंद्र डोभाल, मंजू कुकरेती, अलका बिजल्वाण, प्रीति तोमर, अशोक कांबोज, संतोष कुमार, वैैभव कुमार, अरविंद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें