फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कार्यालय से नहीं हटाई प्रचार सामग्री

विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

भले ही प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से करने का दावा कर रहा हो, लेकिन ऊर्जा निगम के कार्यालय में आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने वाले होर्डिंग निगम कार्यालय के सार्वजनिक कक्षों में रखे हुए हैं।

निगम कार्यालय में हर रोज उपभोक्ता बिजली के बिलों के भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए आते रहते हैं। बावजूद इसके निगम अधिकारी निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करने के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई थी। इसका पालन करने के लिए प्रशासन की ओर से बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों से राजनैतिक दलों और सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने वाली सामग्री को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, ऊर्जा निगम कार्यालय में अभी भी सरकार की ओर से शुरू की गई योजना के होर्डिंग हॉल में रखे हुए हैं। होर्डिंग पर योजना के प्रचार प्रसार के साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें भी छपी हुई हैं। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ राजपाल सिंह ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत अभी आवेदन किए जा रहे हैं। इसके चलते होर्डिंग नहीं हटाए गए हैं। शीघ्र ही सभी होर्डिंग हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें