फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाराछास ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जवाब दो, हिसाब दो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली। मंडी चौक से शुरू हुई रैली में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि भाजपा की ओर से किए गए वायदे पांच साल में भी पूरे नहीं हुए हैं।

उन्होेंने कहा कि बेरोजगार युवा सरकार से पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। सरकार गठन के दौरान प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का वायदा किया था, लेकिन पांच साल में भी दो करोड़ युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। नोटबंदी के दौरान कई युवा बेरोजगार हो गए। सरकार ने किसानों के लिए भी कोई ठोस नीति नहीं बनाई। कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सेना और वैज्ञानिकों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में छात्र संगठन के जिला महासचिव समीर अंसारी, रविंद्र सिंह, यश शर्मा, आकाश आजाद, फरहान, मोहित कश्यप, साहिल, सूरज रमोला, मोहित रतूड़ी, अब्दुल्लाह, मनोज, सलमान, सचिन, आदित्य, अंकुश मैठानी, शाहरुख, साहिल पठान, जगमोहन, अंकुश कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें