फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी मार झेल रहे काश्तकार

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून के तौल केंद्रों पर नियमित गन्ना उठान नहीं होने से काश्तकारों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। तौल केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पड़ा गन्ना खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। साथ ही काश्तकारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली का कई दिनों का भाड़ा भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जबकि, काश्तकारों का कुछ गन्ना खेतों में ही खड़ा है, इससे काश्तकार नई फसल के लिए खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को शीतला नदी किनारे बने तौल केंद्र पर गन्ना तौल नहीं होने से काश्तकारों को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली केंद्र पर ही छोड़नी पड़ी। काश्तकार शमशाद अली, दिलशाद, मोहसीन, रामकुमार, देवकरण, सत्यपाल सिंह, रमेश चंद्र ने बताया कि अक्सर तौल केंद्र पर कई दिनों तक गन्ना उठान नहीं होता है। इससे काश्तकारों का अधिकांश गन्ना खेतों में ही खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। केंद्र पर कई दिनों तक गन्ना पड़े रहने से सूखने लग जाता है, जिसका मिल प्रबंधन उचित दाम नहीं देता। बताया कि डोईवाला शुगर मिल प्रबंधन साजिश के तहत पछवादून के काश्तकारों का समय पर गन्ना उठान नहीं कर रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार प्रकाश शाह ने बताया कि किसानों की समस्या को उचित माध्यम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें