ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
कालसी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के हुनर को निखारने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत बृहस्पतिवार से हुई।
कार्यशाला में छात्रों को रुचि के अनुसार स्काउट गाइड, चित्रकला, नाटक, रंगमंच, मोजेक कला, कंप्यूटर ग्राफिक्स, फोटोग्राफी, तीरंदाजी, बांसुरी वादन, कैंडल मेकिंग आदि के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. जेसी बडोनी ने बताया कि प्रत्येक छात्र में एक नैसर्गिक प्रतिभा होती है। विद्यालय का दायित्व बनता है कि शिक्षा के साथ ही छात्र की प्रतिभा का निखारा जाए, जिससे छात्र अपने भविष्य का निर्माण कर सके। बताया कि कार्यशाला के दौरान छात्रों की सृजन क्षमता और रचनाशीलता को भी निखारा जाएगा। इस दौरान उप प्राचार्य सुधा पैन्यूली, भीम सिंह नेगी, एच प्रसाद, जीडी कोरी, अभिषेक मैंदोला, कुसुम पंत, रत्ना उपाध्याय, केएस पंवार, सुनील कुमार, सरजू कुमार, गंगेश भंडारी, निधि बिष्ट, दीपिका डबराल आदि मौजूद रहे।