फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं बदलेंगी राष्ट्र की दिशा : नीरू देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की बृहस्पतिवार को जिला महामंत्री अरुण मित्तल के आवास पर हुई बैठक में चुनाव में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक नीरू देवी ने कहा कि महिलाएं शत प्रतिशत मतदान कर राष्ट्र की दिशा बदलेंगी।
केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं का संचालन किया है, जिससे महिला सशक्तीकरण को बल मिलने के साथ ही उनकी दशा में भी सुधार आया है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के शत प्रतिशत मतदान से टिहरी भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित है। कहा कि महिलाएं समझ चुुकी हैं कि भाजपा शासन काल में ही उन्हें उनके अधिकार मिल सकते हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया है। महिलाओं के कौशल विकास के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू नेगी, जिला प्रभारी सुधा गुप्ता, जिला महामंत्री रचिता ठाकुर, सविता ध्यानी, मधु ठाकुर, शशी चौहान, कांती देवी, सुधा बिजल्वाण, कामिनी रोहिला, विमला मैठाणी, अनुपमा टांक, रीना तोमर, सुनीता देवी, पायल वर्मा, सरोज गांधी, सुमन कासव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें