फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी में कमल खिलाने को कार्यकर्ता एकजुट : नीरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश संयोजक नीरू देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। नीरू देवी ने कहा कि टिहरी लोकसभा में कमल खिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष को बताया कि प्रचार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन कर प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। कहा कि पछवादून क्षेत्र की जनता में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जीवन चंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भाजपा की महत्ता से जनता को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टिहरी लोकसभा के साथ ही पूरे देश में कमल खिलना तय है। मुलाकात करने वालों में चौ. जगपाल, शमशेर राठौर, आदित्य चौहान, रेखा, बलवंत, राजपाल चौधरी, संदीप, रीता, संगीता, सविता, सरोज, रजनी बाला, प्रभा जोशी, गीता, पंकज जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें