फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिया में लगेगी वीर नंतराम नेगी की आदमकद प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

जौनसार बावर परगने के केंद्र स्थल साहिया में वीर नंतराम नेगी की धातु निर्मित आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए पूरे परगने से कांसा, पीतल और तांबा एकत्र करने के साथ ही चंदा भी लिया जा रहा है।
शनिवार को वीर नंतराम नेगी मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने डुमेट में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जौनसार बावर के इतिहास में अनेक वीरों और शहीदों की गाथाएं अंकित हैं। क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और क्षेत्रीय वीरों, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनके स्मारक बनाने के साथ ही शहीदों के नाम पर मेले का आयोजन किया जाना जरूरी है। इससे प्रेरणा लेकर युवा अपने भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं। कहा कि मलेथा निवासी वीर नंतराम नेगी ने सिरमौर रियासत पर आक्रमण करने वाले गुलाम कादिर खान रोहिला का पांवटा में लड़ाई लड़कर सिर काटा था। उनकी वीरता के किस्से आज भी स्थानीय हारुल में गाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वीर नंतराम की प्रतिमा स्थापना का कार्य अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में शुरू किया जाएगा। प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल निवासी मूर्तिकार जॉयपाल को दी गई है। इस दौरान सेवा प्रकल्प संस्थान के उपाध्यक्ष रमेश नेगी, दिनेश रावत, बीरबल सिंह राय, ग्यार सिंह तोमर, मायाराम तोमर, रूपराम तोमर, रितेश असवाल, दिगंबर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें