फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार को मिला बढ़ावा : विधायक पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कांग्रेस जो काम पिछले सत्तर साल में नहीं कर पाई उसे भाजपा की केंद्र सरकार ने पांच साल में कर दिखाया है। कांग्रेस शासन काल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। कांग्रेस दुष्प्रचार करने के बजाय 70 बनाम पांच साल के विकास के मुद्दे पर मैदान में उतरे। ये बातें सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहीं।
वह सहसपुर विधानसभा के बड़ोवाला में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस की शुरू की गई भ्रष्टाचार की संस्कृति को पिछले पांच साल में भाजपा ने समाप्त करने की ईमानदार कोशिश की है। आजादी के बाद ही अगर जनसंघ या भाजपा की सरकार बन जाती तो आज भारत सामरिक और आर्थिक तौर पर विश्व की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित होता। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने आर्थिक विकास के साथ ही वैश्विक मंच पर भारत को सामरिक ताकत के तौर पर स्थापित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बेरोजगारी बढ़ी और भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराए। कौशल विकास कार्यक्रम के तहत युवाओं को रोजगार के साधन पैदा करने के लिए प्रेरित किया गया। आज युवा सरकारी नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के विकास कार्यों के सामने कांग्रेस के सत्तर साल पीछे छूट गए हैं। इसके चलते कांग्रेस बौखलाहट में दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए विकास के मुुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल नेगी, मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, नगर निगम सुखवीर बुटोला, बीना रतूड़ी, ओमवीर राघव, खेमचंद गुप्ता, दयानंद जोशी, मो. आरिफ, ऋषिपाल, राजेंद्र नेगी, सतपाल बुटोला, कुलदीप कठैत, वीरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें