फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने शिक्षा विभाग की भूमि वरिष्ठ नागरिक समिति को कर दी लीज

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

मसूरी। नगर स्थित एक सरकारी स्कूल के भवन को पालिका परिषद की ओर से वरिष्ठ नागरिक समिति को लीज पर देने पर शुक्रवार को हंगामा हो गया। प्रधानाचार्य की शिकायत पर मौके पर जुटी भीड़ और स्कूल प्रबंधन समिति ने वरिष्ठ नागरिक समिति सदस्यों पर स्कूल की संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भवन खाली कराकर मामला शांत कराया। लेकिन, स्थानीय लोगों ने पालिका की नियत पर सवाल उठाए हैं।
किताब घर के समीप कैमल बैकरोड स्थित राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ऊपरी मंजिल के भवन में पहले स्कूल का ही पुस्तकालय होता था। लेकिन, भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ समय से यह पुस्तकालय बंद पड़ा हुआ था। इसकी मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग ने धनराशि भी स्वीकृत की थी। बावजूद इसके पालिका परिषद ने बिना जांच कराए ही उक्त भवन को मसूरी वरिष्ठ नागरिक समिति को लीज पर आवंटित कर दिया। इस पर नागरिक समिति के सदस्यों ने होली के अवकाश का फायदा उठाते हुए भवन पर कब्जा कर लिया। शुक्रवार को स्कूल खुलने पर प्रधानाचार्य लीलाधर जोशी को पता चला कि उनकी स्कूल की ऊपरी मंजिल के भवन पर मसूरी वरिष्ठ नागरिक समिति ने कब्जा कर लिया है। इस पर उन्होंने पहले शिक्षकों को सूचना दी। भनक लगते ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी एकत्रित हो गया। शिकायत पर पुलिस मौके भी पहुंच गई। मौके पर जुटी भीड़ ने वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से किए कब्जे का विरोध किया। साथ ही पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। इससे पहले मामला बढ़ता पुलिस ने समिति सदस्यों से भवन खाली करवाया। सभासद गीता कुमाई ने बताया कि उनके वार्ड में पहले से वरिष्ठ नागरिक समिति को हवा घर के ऊपर के दो भवन दिए गए हैं। अब समिति सदस्य स्कूल की संपत्ति पर कब्जा करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


प्राकृतिक चिकित्सा और योग सेंटर खोलने के लिए पालिका से भवन दिलाने की मांग की गई थी। वर्षों से बंद पडे़ स्कूल के अतिरिक्त भवन को पालिकाध्यक्ष ने समिति को आवंटित कर दिया था। लेकिन, अब समिति विवादित भवन पर चिकित्सा केंद्र नहीं खोलेगी। - नरेंद्र सहानी, महामंत्री, मसूरी वरिष्ठ नागरिक समिति
विज्ञापन


उन्हें मालूम नहीं था कि उक्त भवन नगर पालिका का नहीं है। मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी। यदि भूमि शिक्षा विभाग की निकलती है तो लीज के आदेश को तुरंत निरस्त किया जाएगा।
अनुज गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें