फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली स्थल का कराना होगा निरीक्षण

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के घमासान के बीच राजनीतिक दलों को जनसभा और रैली के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि आसपास के लोगों को इससे कोई असुविधा न हो। वहीं, कार्यक्रम स्थलों का अग्नि शमन अधिकारी, विद्युत विभाग एवं पुलिस अधिकारियों से निरीक्षण कराना होगा।
विज्ञापन


सहायक रिटर्निंग अधिकारी कौस्तुब मिश्र की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के प्रचार, बैठक, जुलूस, जनसभा आदि को लेकर राजनीतिक दलों एवं उनसे जुड़े लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी के मुताबिक आयोजक कार्यक्रमों में ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करेंगे, जिससे सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति विपरीत प्रभाव पड़े। इसके अलावा आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार से यातायात में अवरोध पैदा नहीं होना चाहिए। वहीं, सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति के बगैर कोई भी जनसभा जुलूस का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोई भी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार के लिए प्लास्टिक, पॉलिथीन निर्मित पोस्टरों, बैनरों का इस्तेमाल भी नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें