फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन बैराज से भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


आसन के जर्जर बैराज से भारी वाहनों की आवाजाही पर मंगलवार को रोक लगा दी गई। प्रतिबंधित बैराज से हो रही भारी वाहनों की आवाजाही शीर्षक से 16 मार्च को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए स्थानीय प्रशासन ने बैराज के दोनों ओर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई।
विज्ञापन


आसन बैराज से सेलाकुई और पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्रों को जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के साथ ही यमुना से खनन सामग्री लेकर आने वाले वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित होने के बावजूद बैराज पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं गई थी। अमर उजाला में इस खबर के प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्थानीय प्रशासन ने पुल से गुजर रहे तीन वाहनों को भी सीज किया है। कुल्हाल से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अब आसन बैराज पुल के बजाए शिमला बाईपास मार्ग से होकर निकाला जाएगा। अब बैराज से सिर्फ छोटे वाहन ही आवाजाही कर सकेंगे। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा गया है। वहीं, जल विद्युत निगम अधिकारियों को भी इस मसले पर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बैराज के दोनों ओर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा वहां चौकीदार की भी तैनाती की जा रही है।
- कौस्तुब मिश्र, एसडीएम विकासनगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें