फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति न करें बैठक और रैली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन

चकराता। होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए चकराता थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अनूप सिंह नयाल ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कोई भी बैठक या रैली बिना अनुमति के न करें। कहा कि होली आपसी सद्भावना और सौहार्द का त्यौहार है।

चकराता थाने में स्थानीय लोगों के साथ हुई बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो क्षेत्रवासी पुलिस को तुरंत सूचना दें। उन्होंने होटल व्यवसायियों से भी आने वाले ग्राहकों की जांच के बाद कमरा देने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कोई भी बैठक या रैली आदि बिना अनुमति के न करें। वहीं क्षेत्र के लोगों ने चकराता में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग की। थानाध्यक्ष ने चकराता में पर्याप्त फोर्स नहीं होने की वजह से परेशानी बताते हुए चुनाव के बाद इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैंट चंदन रावत, सभासद कमल रावत, आनंद राणा, राजेश तोमर, केशर चौहान, अनिल चांदना, अमित जोशी, दिनेश चांदना, अमित अरोरा, सतीश चौहान, नरेंद्र चौहान, अमित माहेश्वरी, श्याम सिंह राणा, हरचरण सिंह, राजकुमार गुप्ता, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें