फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास राष्ट्र के विकास की सही सोच : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास ही राष्ट्र के विकास की सही सोच है। वह शनिवार को त्यूनी मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत विश्व में सामरिक शक्ति के तौर पर स्थापति होने के साथ ही आर्थिक ताकत के रूप में भी उभर चुका है। पिछले पांच वर्षों में भारत ने विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने आंतरिक और बाहरी मसलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विकास की सीढ़ी चढ़ी है। भाजपा सरकार और संगठन निजी हित के बजाय राष्ट्रहित पर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान और चीन दोनों ही देशों को भारत ने विश्व समुदाय में अलग थलग कर दिया है। कहा कि प्रदेश में भी पिछले दो वर्षों में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो रहा है। कहा कि वे अपने स्तर से जनजातियों के विकास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इससे पूर्व मूरतराम शर्मा के एक दिवसीय दौरे पर त्यूनी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा में रतन चौहान, विजय जुरटा, किरन, हरजीत राणा, पान सिंह राणा, शांतिराम डोभाल, रमेश डोभाल, दौलतराम, राजाराम शर्मा, मंगताराम, झंडेराम, श्यामदत्त शर्मा, देवानंद, प्रीतम चौहान, रणवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें