फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होना था हाथ का ऑपरेशन, लेकिन उससे पहले ही अस्पताल से गायब हुई युवती, हड़कंप

Wed, 13 Mar 2019 09:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून जिले में विकासनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह युवती के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद अस्तपाल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को इसकी तहरीर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अभी तक युवती के परिजनों ने भी अस्पताल में संपर्क नहीं किया है। अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती युवती के लापता होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले की एक युवती हाथ में हुए घाव के उपचार के लिए अस्पताल पहुंची। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद हाथ के ऑपरेशन के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

Trending Videos

युवती का ऑपरेशन होना था

मंगलवार को युवती का ऑपरेशन होना था। सोमवार दोपहर युवती के हाथ पर बने घाव की मरहम पट्टी की गई, उसके बाद देर शाम तक युवती वार्ड में ही थी। रात को वार्ड में युवती को नहीं देखा गया तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने युवती के बाहर जाकर खाना खाने की बात सोचकर इस ओर ध्यान नहीं दिया।

मंगलवार सुबह ऑपरेशन के लिए कर्मचारी जब युवती को बुलाने गया तो वह गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रबंधन का कहना है कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एक अन्य युवती लेकर आई थी, उसके बाद से मरीज के किसी भी तीमारदार को नहीं देखा गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि युवती के परिजनों की कोई जानकारी अस्पताल प्रबंधन को नहीं है। उधर, शहर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मुझे इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

विकासनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौनसार बावर परगने सहित पछवादून, टिहरी, उत्तरकाशी, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है। यहां हर रोज 500 से अधिक की ओपीडी होती है। साथ ही अस्पताल में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाता है।

30 बैड के इस अस्पताल में हर रोज मरीज भी भर्ती होते हैं। बावजूद इसके अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अस्पताल में कुछ समय पहले चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में चारों ही काम नहीं कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें